Commercial cultivation of mahogany plants.
महोगनी व्यापारिक रूप से एक बहुत ही कीमती वृक्ष है. महोगनी के पेड़ के लगभग सभी भागों का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी लकड़ी का इस्तेमाल जहाज़, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट की चीजें और मूर्तियों को बनाने में किया जाता हैं. जबकि इसके बीज और फूलों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाइयों को बनाने में किया जाता है.महोगनी के वृक्ष की पत्तियों में एक ख़ास गुण पाया जाता है. जिसके कारण इसके पेड़ के पास किसी भी तरह के मच्छर या कीट नही आते. इस कारण इसकी पत्तियों और बीज के तेल का इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाइयों और कीटनाशकों को बनाने में किया जाता है. इसके अलावा इसके तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट, वार्निस और भी कई प्रकार की दवाइयों को बनाने में किया जाता है. इसका वृक्ष उन जगहों पर उगाया जाता है जहाँ तेज़ हवाओं का प्रकोप कम होता है. इसके पेड़ 40 से 200 फिट की लम्बाई के होते हैं. लेकिन भारत में 60 फिट के आसपास की लम्बाई के पाए जाते हैं इसके वृक्ष की जड़ें ज्यादा गहराई में नही जाती. भारत में इसके पेड़ पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर किसी भी किसी भी जगह उगा सकते हैं. उपयुक्त मिट्टी :- महोगनी का वृक्ष जल भराव वाली...
